नई दिल्ली, 16 अक्तूबर : नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला पहले जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और 6 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले आखिरी मुख्यमंत्री थे। अपने शपथ ग्रहण से पहले उन्होंने एक बयान में कहा, मैं 6 साल का कार्यकाल पूरा करने वाला आखिरी मुख्यमंत्री था। अब मैं केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का पहला मुख्यमंत्री बनूंगा। उमर ने उम्मीद जताई कि केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा अस्थायी रहेगा और जल्द ही राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा। बता दें कि नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला आज जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जो कि केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद इस पद के लिए पहली बार शपथ लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह जम्मू-कश्मीर के लोगों की समस्याओं का समाधान करने और उनकी आवाज सुनने के लिए भारत सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं, जिसे लेकर विचार चर्चा भी चल रही है।
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री बनेंगे उमर अब्दुल्ला
55
previous post