नई दिल्ली, 20 मई 2025: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों देशों के बीच कुछ दिन पहले शांति वार्ता भी हुई थी जिसका कोई नतीजा नहीं निकला। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने दो घंटे से अधिक समय तक बातचीत की और युद्ध समाप्त करने पर बात हुई है। पुतिन ने युद्ध समाप्त करने के मार्ग पर आगे बढ़ने की अपनी इच्छा दर्शाई है। चर्चा के अंत में दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि ऐसा समाधान ढूंढने का प्रयास किया जाएगा जिससे किसी भी पक्ष को दिक्कत ना हो।
यूक्रेन से सीधी बातचीत करने के पक्ष रूस – राष्ट्रपति पुतिन
ट्रम्प के साथ टेलीफोन पर बातचीत के बाद पुतिन ने कहा कि यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के प्रयासों में प्रगति हुई है और रूस सीधी बातचीत करने के पक्ष में है। पत्रकारों से बात करते हुए पुतिन ने कहा कि हम अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ इस बात पर सहमत हुए हैं कि रूस स्वयं पहल करेगा और भविष्य में संभावित शांति संधि पर उनके साथ काम करने के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा कि ट्रम्प ने शांतिपूर्ण समाधान के लिए रूस के प्रयासों का समर्थन किया, लेकिन इस रास्ते पर आगे बढ़ने की चुनौतियों पर भी उनके साथ चर्चा की। यदि उचित समझौतों पर सहमति हो जाती है तो युद्धविराम हो जाएगा। सीधी बातचीत से यह साबित होता है कि हम सही रास्ते पर थे। पुतिन ने कहा कि इस मुद्दे पर रूस की स्थिति स्पष्ट है कि इस संकट के मौजूदा कारणों को समाप्त किया जाना चाहिए। हमें शांति की दिशा में आगे बढ़ने के लिए सबसे प्रभावी रास्ते ढूंढने होंगे।
ये भी देखे: रूस-यूक्रेन शांति वार्ता शामिल नहीं हुई राष्ट्रपति पुतिन, अधिकारियों को भेजा