इंद्रहार जोत ट्रैकिंग के दौरान ट्रैकर की तबीयत बिगड़ी, एयरलिफ्ट के बाद चंबा में निधन

by Manu
मोहाली लड़का तालाब में मृत मिला

धर्मशाला, 20 अगस्त 2025: धर्मशाला से होली घाटी को जोड़ने वाले इंद्रहार जोत के रास्ते क्वांरसी नाग डल जा रहे ट्रैकर राहुल कुमार (पुत्र जीत सिंह, निवासी बसोदन, डाकघर रठियार, जिला चंबा) की तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी मृत्यु हो गई। राहुल 13 अगस्त को क्वांरसी नाग डल में स्नान के लिए निकले थे, लेकिन वापसी के दौरान चाटा नामक स्थान पर उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्होंने पास के एक भेड़पालक के डेरे में शरण ली, जिसने प्रशासन को सूचना दी।

सूचना मिलते ही कांगड़ा और चंबा जिला प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की और सोमवार को दोनों ओर से रेस्क्यू टीमें भेजीं। बुधवार सुबह रेस्क्यू टीम राहुल को लेकर तहसील मुख्यालय होली पहुंची, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर होली से एनएचपीसी हैलीपैड करियां ले जाया गया। वहां से चंबा मेडिकल कॉलेज ले जाते समय राहुल ने दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी देखे: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीपीएल चयन प्रक्रिया को और समावेशी बनाने के लिए उठाया कदम

You may also like