लुधियाना में डीसी ऑफिस, नगर निगम और रेलवे लाइन को बम से उड़ाने की धमकी

by Manu
लुधियाना DC ऑफिस

लुधियाना, 17 जून 2026: लुधियाना में डीसी ऑफिस, नगर निगम ऑफिस और रेलवे लाइन को मानव बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है। यह ईमेल खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से पुलिस कमिश्नर और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को भेजा गया।

ईमेल मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। डीसी दफ्तर और नगर निगम में आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि ऐसी धमकी वाली मेल पहले भी आ चुकी हैं, लेकिन तब कुछ नहीं निकला था। इसके बावजूद पूरी व्यवस्था को सतर्क कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह ईमेल 17 जून 2026 को सुबह करीब 9:34 बजे प्राप्त हुआ। ईमेल भेजने वाले ने खुद को खालिस्तान नेशनल आर्मी का सदस्य बताया और बेहद आपत्तिजनक व डराने वाली भाषा का इस्तेमाल किया।

इसके बाद लुधियाना मेयर दफ्तर, डीसी कॉम्प्लेक्स और रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। पुलिस अब इस ईमेल को ट्रेस करने में जुटी हुई है कि यह कहां से भेजा गया।

ये भी देखे: लुधियाना मेयर इंदरजीत कौर और दलजीत दोसांझ के घर को बम से उड़ाने की धमकी

You may also like