370 बिरयानी कंट्रोवर्सी: गुरुग्राम में कॉमेडियन प्रणित मोरे और हिमांश जांगड़ा के खिलाफ केस दर्ज

by Manu
370 बिरयानी

गुरुग्राम, 17 जून 2026: स्टैंडअप कॉमेडी शो के दौरान 370 बिरयानी वाली कंटेन्ट से महिलाओं पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर कॉमेडियन प्रणित मोरे और वेब डेवलपर हिमांश जांगड़ा की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा हरियाणा डीजीपी को लिखे पत्र पर संज्ञान लेते हुए गुरुग्राम पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसमें कई गंभीर और गैर-जमानती धाराएं लगाई गई हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों को नोटिस जारी कर जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है। गैर-जमानती धाराओं के चलते पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में भी ले सकती है। ऐसे में दोनों को कोर्ट से अग्रिम जमानत लेनी पड़ सकती है।

वहीं, शो आयोजित करने वाले द लाफ स्टोर के मैनेजर को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

ये भी देखे: शिखर धवन को ईडी का समन, सट्टेबाजी ऐप 1xBet केस में पूछताछ के लिए बुलाया

You may also like