दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर समर्थकों का बवाल, हाइवे जाम, पुलिस पर पथराव

by Manu
नरोत्तम मिश्रा

चंडीगढ़, 12 जुलाई 2026: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में बीजेपी ने नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। इस फैसले के खिलाफ नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

समर्थकों ने दिल्ली-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) को जाम कर दिया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर पथराव हुआ। हालात बिगड़ने पर पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

नरोत्तम समर्थकों ने बीजेपी कार्यालय पर भी कब्जा कर लिया और छत से पुलिस पर पथराव किया। पुलिसकर्मी पथराव से बचने की कोशिश में जुटे रहे।

पुलिस का दावा है कि समर्थकों ने एक पुलिस वाहन को भी पलट दिया।

एक नरोत्तम समर्थक ने आत्मदाह की कोशिश भी की, जिसके बाद पुलिस ने पेट्रोल की बोतल छुड़वाई। अन्य कार्यकर्ताओं के समझाने पर वह पीछे हट गया।

ये भी देखे: ‘पहले आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया गया’, अयोध्या में बोले सीएम योगी

You may also like