राज्यसभा में सांसदों के विदाई भाषण में बोले PM मोदी, कहा – राजनीति में कोई फुलस्टॉप नहीं होता

by Manu
मोदी राज्यसभा

नई दिल्ली, 18 मार्च 2026: संसद के उच्च सदन राज्यसभा में 37 सांसदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इनमें से कई दोबारा चुने गए हैं तो कई नए चेहरे सदन में आएंगे। हाल ही में इन 37 सीटों पर चुनाव संपन्न हुआ जहां अधिकांश निर्विरोध चुने गए जबकि कुछ सीटों पर मतदान हुआ। इसी क्रम में बुधवार को राज्यसभा में रिटायर हो रहे इन सदस्यों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा “सदन में हमारी शिक्षा होती है और दीक्षा भी। सदन अपने आप में बहुत बड़ी यूनिवर्सिटी है। सदन में हर सांसद का योगदान होता है। यहां नए सांसदों को वरिष्ठ सांसदों से सीखना चाहिए। जो सांसद रिटायर हो रहे हैं उनका सदन में बहुत बड़ा योगदान है। राजनीति में कोई फुलस्टॉप नहीं होता है।”

प्रधानमंत्री ने रिटायर हो रहे सांसदों के योगदान की सराहना की। उन्होंने राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ सांसद शरद पवार की भी खुलकर तारीफ की।

ये भी देखे: राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग, ओडिशा कांग्रेस ने तीन विधायकों को किया निलंबित, एक को पार्टी से निकाला

You may also like