Himachal Snowfall: हिमाचल में अक्टूबर की शुरुआत में ही हुई बर्फबारी, शीतलहर बढ़ी

by Manu
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी

चंडीगढ़, 07 अक्तूबर 2025: हिमाचल प्रदेश में अक्टूबर के पहले ही हफ्ते में ऊंचे पर्वतीय इलाके बर्फ की मोटी चादर फैल गई हैं। लाहौल-स्पीति, चंबा और किन्नौर के ऊपरी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई है। शिमला जिले की चांशल चोटी पर सीजन की पहली बर्फ ने सफेदी बिखेर दी।

निचले इलाकों में इस बर्फबारी का असर शीतलहर के रूप में दिख रहा है। पिछले 24 घंटों में कई जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 6-14 डिग्री नीचे लुढ़क गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, राज्य के कुछ हिस्सों में 9 अक्टूबर तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

आज के लिए कई जिलों में भारी बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी है। कांगड़ा, मंडी, ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

ये भी देखे: हिमाचल प्रदेश में मौसम के तेवर बदले, बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी

You may also like