मुहर्रम पर CM योगी का संदेश, कहा – मातम का अवसर है, शक्ति प्रदर्शन का नहीं

by Manu
CM Yogi

लखनऊ, 17 जून 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुहर्रम मातम का अवसर है, शक्ति प्रदर्शन का नहीं। इस दौरान किसी भी तरह के अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन, नई परंपरा, कानफोड़ू डीजे या ढोल-ताशों के अनियंत्रित इस्तेमाल की अनुमति नहीं दी जाएगी।

मंगलवार को कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा बैठक में सीएम योगी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शांति भंग करने के किसी भी प्रयास पर कठोर कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि मुहर्रम की व्यवस्थाओं को लेकर पहले से ही सभी संबंधित पक्षों से संवाद स्थापित करें। दुर्घटना रोकने के लिए ताजियों की ऊंचाई 10 से 12 फीट से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी की आस्था का सम्मान किया जाएगा, लेकिन नई परंपराओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ रखी गई है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का पूरे प्रदेश में सीधा प्रसारण सुनिश्चित किया जाए।

इस मौके पर सभी 58 हजार ग्राम पंचायतों और 762 नगर निकायों में योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

यह भी पढ़ें: UP News: मुहर्रम और सावन का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने दिया बड़ा बयान

You may also like