नई दिल्ली, 14 अक्तूबर : बालीवुड अभिनेता सलमान अपने खास दोस्त बाबा सिद्दीकी की मौत से बेहद दुखी हैं। बाबा, सलमान के लिए सिर्फ एक दोस्त नहीं बल्कि परिवार की तरह थे। इस मामले को लेकर अब सलमान खान की सुरक्षा को लेकर परिवार में चिंताएं बढ़ गई हैं। बांद्रा स्थित उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, और परिवार ने उनके करीबी दोस्तों से मिलने-जुलने से बचने की अपील की है। बताया जा रहा है कि बाबा सिद्दीकी और उनके बेटे जीशान हाल ही में सलमान खान से मिलने उनके घर आए थे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया था। बाबा की हत्या के बाद सलमान खुद भी उनके परिवार से मिलने पहुंचे। घटना के बाद से सलमान ने अपनी सभी निजी मुलाकातें रद्द कर दी हैं और लगातार सिद्दीकी परिवार का हालचाल ले रहे हैं। बता दें कि इस मामले में लारेंस बिनश्रोई गैंग ने जिम्मेदारी ली है, जिसे लेकर सुरक्षा के कड़े कदम भी उठाए जा रहे हैं तथा मामले की जांच चली रही है।
दोस्त की मौत के बाद सलमान के परिवार ने बढ़ाई सुरक्षा
116
previous post