बिहार के नेता पप्पू यादव ने दी लारेंस बिश्रोई को चुनौती

by TheUnmuteHindi
बिहार के नेता पप्पू यादव ने दी लारेंस बिश्रोई को चुनौती

नई दिल्ली, 14 अक्तूबर : महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री की बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद राज नेताओं के बयान लगातार सामने आ रहे हैं तथा हर कोई इसकी निंदा कर रहा है। जानकारी के अनुसार अब विपक्षी पार्टियां शिंदे सरकार पर आरोप लगा रही हैं कि अगर इतने बड़े नेता की हत्या हो सकती है, तो राज्य में आम जनता की सुरक्षा कितनी सुनिश्चित है। इस बीच, बिहार के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को खुली चुनौती दी है। पप्पू यादव ने कहा, अगर कानून अनुमति दे, तो मैं 24 घंटे में लॉरेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधियों के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा।उन्होंने कहा कि एक अपराधी जेल में बैठकर चुनौती दे रहा है, लोगों को मार रहा है, और सभी मूकदर्शक बने हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि लॉरेंस बिश्नोई ने कई हाई-प्रोफाइल हत्याओं को अंजाम दिया है, जिसमें मूसेवाला और करणी सेना के मुखिया शामिल हैं।पप्पू यादव ने बाबा सिद्दीकी को बिहार का बेटा बताते हुए कहा कि उनकी हत्या महाजंगलराज का शर्मनाक प्रमाण है।उन्होंने इसकी उच्चस्तरीय जांच करके जल्द से जल्द आरोपियों को सजा दिलाने की मांग भी की है।

You may also like