चंडीगढ़, 23 जनवरी 2026: चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में कल रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने भारी तबाही मचा दी है। मनीमाजरा के गोबिंदपुरा इलाके में एक मकान की छत ढह गई। इस हादसे में तीन बच्चे मलबे में दब गए।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड, पुलिस और रेस्क्यू टीमों को बुलाया। टीमों ने बड़ी मुश्किल से बच्चों को छत के मलबे के नीचे से बाहर निकाला। तीनों बच्चों की पहचान राहुल, सनी और गौरव के रूप में हुई है।
बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार बच्चों की हालत स्थिर है लेकिन वे खतरे से बाहर नहीं हैं।
बारिश के कारण चंडीगढ़, मनीमाजरा, मोहाली और पंचकूला के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। सड़कों पर पानी भरने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।
ये भी देखे: Punjab Weather: पंजाब में झूमकर बरसा मानसून, चंडीगढ़ में टूटा बारिश का 50 साल का रिकॉर्ड