मुंबई, 05 अगस्त 2026: ‘गजनी’ और ‘लगान’ जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के लिए मशहूर अभिनेता प्रदीप रावत का निधन हो गया। 74 वर्षीय प्रदीप रावत ब्लड कैंसर से पीड़ित थे। इलाज के दौरान मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में मंगलवार शाम निधन हो गया। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों में शोक की लहर है।
बताया जा रहा है कि अभिनेता पिछले पांच साल से ब्लड कैंसर से जुझ रहे थे। इलाज के बाद उनकी तबीयत कुछ समय के लिए ठीक हो गई थी, लेकिन कुछ महीने पहले कैंसर फिर लौट आया। पिछले दो महीने से वह अस्पताल में भर्ती थे और मंगलवार शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार कल यानी बुधवार को किया जा सकता है।
अभिनेता सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर प्रदीप रावत की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “प्रदीप रावत भाई, आपकी कमी हमेशा महसूस होगी।” टीवी अभिनेता आयुषपाल शर्मा ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी और ‘गजनी’ के गजनी और ‘लगान’ के देवा के रूप में याद किया।
ये भी देखे: वेटरन अभिनेता भरत कपूर का 80 वर्ष की आयु में निधन