Norway Chess: डी गुकेश ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में मैग्नस कार्लसन को हरा रचा इतिहास

by Manu
डी गुकेश

नई दिल्ली, 02 जून 2025: मौजूदा विश्व चैंपियन इंडिया के डी गुकेश ने रविवार को स्टावेंगर में नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में मैग्नस कार्लसन को हरा कर सबको चौंका दिया। गुकेश पांच बार के विश्व चैंपियन को हरा कर काफी खुश दिखे। गुकेश ने स्पर्धा के छठे राउंड में ये जीत हासिल की और इसके साथ ही पहली बार क्लासिकल चेस में कार्लसन को हराया।

टूर्नामेंट में 8.5 अंकों के साथ डी गुकेश तीसरे स्थान पर पहुंच गए और अब वह दुनिया के नंबर 1 कार्लसन और अमेरिकी फैबियानो कारूआना से सिर्फ एक अंक पीछे हैं।

खेल के अधिकांश समय अनिश्चित स्थिति में रहने के बावजूद, डी गुकेश  ने समय के संघर्ष के दौरान कार्लसन की एक बड़ी गलती का फायदा उठाया और चार घंटे से अधिक समय तक चले गहन खेल के बाद 62 चालों में जीत हासिल की।

यह जीत 19 वर्षीय गुकेश के लिए काफी महत्वपूर्ण थी क्योंकि टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में कार्लसन से उन्हे हार का सामना करना पड़ा था।

मैग्नस कार्लसन ने गुस्से में चेस टेबल पर मारा हाथ

इसके बाद गुकेश से कार्लसन काफी निराश दिखे। मीडिया से बात किए बिना ही कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलने से पहले उन्हें निराशा में टेबल पटकते हुए देखा गया। दूसरी ओर, गुकेश शांत रहे और उन्होंने प्रेस से बात करने से परहेज किया। उनके कोच ग्रेज़गोरज़ गजेवस्की ने जीत के महत्व पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इससे डी गुकेश को टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों और कार्लसन के साथ भविष्य के मुकाबलों के लिए पर्याप्त आत्मविश्वास मिलेगा।

ये भी देखे: R Praggnanandhaa का घर लौटने पर गर्मजोशी से स्वागत, टाटा स्टील शतरंज में इतिहास रचने पर सम्मानित

You may also like