IIA की वकारी चुनाव में आर्किटेक्ट प्रितपाल आहलूवालिया पंजाब चैप्टर चेयरमैन के पद पर काबिज

by Manu
Pritpal Ahluwalia

पटियाला, 04 सितंबर 2026: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA) पंजाब चैप्टर केवकारी चुनाव में पटियाला के निवासी और पंजाब के वरिष्ठ आर्किटेक्ट प्रितपाल सिंह आहलूवालिया पंजाब चैप्टर की नई टीम के चेयरमैन चुने गए हैं। 61 फीसदी वोट लेकर प्रितपाल सिंह आहलूवालिया इस पद पर काबिज हुए हैं। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स भारत भर के आर्किटेक्ट्स का प्रतिनिधित्व करने वाली राष्ट्रीय स्तर की संस्था है। इसके सदस्य देश के विभिन्न हिस्सों में मौजूद हैं और विभिन्न राज्यों में इसके चैप्टर और केंद्र कार्यशील हैं।

इस चुनाव में आर. एस. संधू खजांची के पद के लिए विजेता हुए हैं। इसके अलावा लुधियाना से राजन टांगरी और जालंधर से संजय कुमार ज्वाइंट सचिव के पद के लिए विजेता हुए हैं। जालंधर से दिनेश भगत वाइस चेयरमैन के पद के लिए विजेता हुए हैं। इसके अलावा पंजाब चैप्टर के लिए 10 एग्जिक्यूटिव सदस्य भी विजेता रहे हैं। इनमें लुधियाना से रविंदर सिंह, पूजा वरमानी, सांची गोयल, प्रभप्रीत सिंह और सिमरनजीत सिंह; मोहाली से राजिंदर कौर और अमनजीत कौर तथा पटियाला से राकेश अरोड़ा, मनीषा जिंदल और मोहन सिंह शामिल हैं। प्रितपाल सिंह आहलूवालिया पंजाब के प्रैक्टिसिंग आर्किटेक्ट हैं। वह मोहाली और पटियाला में आर्किटेक्चर के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं और लुधियाना स्मार्ट सिटी लिमिटड के डायरेक्टर के रूप में भी सेवाएं निभा रहे हैं।

लोगों को पेशेवर विकास, एकता और ज्ञान की सांझेदारी देना हमारा मुख्य उद्देश्य – आहलूवालिया

इस मौके पर बातचीत करते हुए आई.आई.ए. के नए चेयरमैन प्रितपाल सिंह आहलूवालिया ने कहा कि पंजाब चैप्टर का मुख्य ध्यान लोगों को पेशेवर विकास, एकता, ज्ञान की साझेदारी देना है। इसके साथ ही आई.आई.ए. के विभिन्न केंद्रों के बीच बेहतर तालमेल और सरकार समेत अन्य संबंधित पक्षों के साथ रचनात्मक सहयोग पर रहेगा, ताकि पंजाब में आर्किटेक्चर के पेशे और निर्मित वातावरण की बेहतरी के लिए प्रभावी ढंग से काम किया जा सके।

उन्होंने कहा कि पंजाब चैप्टर की पूरे राज्य में मजबूत मौजूदगी है और इसके अधीन लुधियाना, पटियाला, जालंधर, अमृतसर, मोहाली, बठिंडा, कपूरथला, होशियारपुर समेत अन्य शहरों में विभिन्न केंद्र हैं। पंजाब चैप्टर और इसके विभिन्न केंद्रों के चुनाव ऑनलाइन और एक ही समय पर करवाए गए, जिससे पंजाब भर के सदस्यों को इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लेने का मौका मिला।

इस मौके पर आर. प्रितपाल सिंह आहलूवालिया ने IIA से जुड़े सदस्यों द्वारा उन पर जताए भरोसे और दिए सहयोग के लिए धन्यवाद प्रकट किया। उन्होंने कहा कि नई लीडरशिप आर्किटेक्चर के पेशे को और मजबूत करने, आर्किटेक्ट्स में एकता को प्रोत्साहित करने, अवसरों में बढ़ोतरी करने और पंजाब भर के आई.आई.ए. सदस्यों की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए काम करेगी। नई विजेता टीम द्वारा संयुक्त रूप से काम करते हुए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और पंजाब भर में संस्था की मौजूदगी और गतिविधियों को और मजबूत करने की उम्मीद है।

IIA के इस वकारी चुनाव में पटियाला सेंटर के चेयरमैन के चुनाव में वरिष्ठ आर्किटेक्ट इंदू अरोड़ा चेयरमैन बने हैं, जबकि संगीता रानी वाइस चेयरमैन बनी हैं। संजीव के. गोयल पटियाला चैप्टर के ऑनरेरी खजांची के पद के लिए विजेता हुए हैं। रानी मधु, हरप्रीत सिंह और भाविका गोयल पटियाला चैप्टर के एग्जीक्यूटिव सदस्य के पद के लिए विजेता हुए हैं।

You may also like