दिल्ली, 20 जुलाई 2026: मानसून सत्र के पहले दिन राज्यसभा में नीट पेपर लीक का मुद्दा उठाया गया। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जंतर-मंतर पर छात्र इकट्ठा हुए हैं लेकिन उनकी आवाज को दबाया जा रहा है। सरकार ने उन पर लाठीचार्ज किया।
लोकसभा में भी विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया। विपक्ष ने NEET-UG पेपर लीक और राम मंदिर चढ़ावे की चोरी समेत कई मुद्दों पर चर्चा की मांग की। कई सांसद पोस्टर और बैनर लेकर सदन में पहुंचे।
इस दौरान कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल लोकसभा में पेश किया।
सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के हंस द्वार पर मीडिया को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा, “मानसून हो या मानसून सत्र, अगर दोनों प्रो-एक्टिव हों तो बहुत ही प्रोडक्टिव होते हैं।”
ये भी देखे: जंतर-मंतर पर पुलिस का लाठीचार्ज, कई प्रदर्शनकारी घायल