सूरत, 5 जून 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे (PM Modi Gujarat Visit) पर हैं। उन्होंने सूरत के हजीरा में लार्सन एंड टुब्रो (L&T) की औद्योगिक इकाई का दौरा किया और वहां चल रहे काम का जायजा लिया।
हजीरा में औद्योगिक सुविधाओं और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा के बाद पीएम मोदी सूरत में 200 बिस्तरों वाले ESIC अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। थोड़ी देर बाद वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
सूरत जिले में पीएम मोदी करीब 18,800 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करने वाले हैं। इसके अलावा वे वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के पैकेज-6 और पैकेज-7 का भी उद्घाटन करेंगे।
सूरत कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री दमन के नमो हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण करेंगे। दमन में कुल 2,970 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत भी प्रस्तावित है।
इसके अलावा पीएम मोदी केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप के लिए 885 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे। इनमें कल्पेनी द्वीप और कदमत द्वीप के बंदरगाह विकास कार्य शामिल हैं।
ये भी देखे: PM Modi Gujarat Visit: पीएम मोदी गुजरात पहुंचे, बुलेट ट्रेन स्टेशन का लिया जायजा