17 जुलाई को चंडीगढ़ आएंगे पीएम मोदी, PGI और रेलवे स्टेशन के प्रोजेक्ट्स का करेंगे उद्घाटन

by Manu
पीएम मोदी

चंडीगढ़, 03 जुलाई 2026: पीएम मोदी के चंडीगढ़ दौरे के लिए प्रशासन 17 जुलाई के हिसाब से तैयारी में जुट गया है। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी 17 जुलाई को पीजीआई-एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और कुछ अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण करने की संभावना है। इसके बाद वे हरियाणा भी जा सकते हैं।

पीजीआई में 300 बेड का एडवांस्ड आई एंड ट्रॉमा सेंटर करीब 495 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हो चुका है। इसमें क्लीनिकल लैब्स, ईएनटी विभाग, कैफेटेरिया, मिनी डेंटल, फैकल्टी रूम समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं।

पीजीआई में ही 300 बेड का मदर एंड चाइल्ड ब्लॉक सेंटर करीब 485 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री चंडीगढ़ में 117 करोड़ रुपये से बनने वाले रेलवे स्टेशन का भी उद्घाटन कर सकते हैं, जिसमें सिटी सेंटर कैप्सूल समेत अन्य सुविधाएं शामिल हैं।

ये भी देखे: कोलकाता में गोदाम ढहने से 8 मजदूरों की मौत, पीएम मोदी ने मुआवजे का किया एलान

You may also like