3
चंडीगढ़, 25 मई 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना महान दोस्त बताया है। ट्रम्प ने कहा कि वे मोदी के बहुत बड़े फैन हैं और भारत अमेरिका पर 100% भरोसा कर सकता है।
अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में ट्रम्प ने अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर को फोन कर लोगों को संबोधित किया।
ट्रम्प ने कहा, “मुझे भारत से प्यार है। मुझे प्रधानमंत्री मोदी से प्यार है। पीएम मोदी महान हैं, वे मेरे दोस्त हैं। मोदी को हैलो कहो। मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं।”
ट्रम्प ने आगे कहा कि पहले कभी भारत और अमेरिका इतने करीब नहीं रहे। उन्होंने कहा, “इंडिया मुझ पर और अमेरिका पर 100% भरोसा कर सकता है। अगर उन्हें कभी मदद की जरूरत पड़ी तो उन्हें पता है कि कहां कॉल करना है।”