हिंसात्मक बातें करने वाले लोग असली आतंकी हैं : कांग्रेस

by TheUnmuteHindi
हिंसात्मक बातें करने वाले लोग असली आतंकी हैं : कांग्रेस

नई दिल्ली, 16 सितंबर : कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू और शिवसेना के एक विधायक की विवादित टिप्पणियों को लेकर कहा कि राहुल गांधी के बारे में हिंसात्मक बातें करने वाले लोग असल आतंकी हैं और इनकी जगह जेल में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो यह पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा कि यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर हो रहा है। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने हाल की अमेरिका यात्रा के दौरान राहुल गांधी द्वारा सिखों के संबंध में की गई टिप्पणी को लेकर रविवार को उन्हें देश का सबसे बड़ा दुश्मन और आतंकवादी बताया था।

You may also like