न्यूजीलैंड दौरे के लिए वनडे और टेस्ट स्क्वाड का ऐलान, अय्यर भी संभालेंगे वनडे में कप्तानी

by Manu
भारतीय क्रिकेट टीम

चंडीगढ़, 16 अक्टूबर 2026: भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड के लंबे दौरे पर रवाना होना है। जिसमें उनको तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलनी है। इसको लेकर बीसीसीआई की तरफ से टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान पहले कर दिया गया था। जिसके बाद अब वनडे और टेस्ट स्क्वाड का भी ऐलान कर दिया गया है। इसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले तीन मुकाबलों में कप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल ही संभालेंगे। लेकिन आखिरी दो वनडे मैचों में कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर संभालते हुए दिखाई देंगे। इसके पीछे बड़ा कारण वनडे सीरीज के खत्म होने के कुछ दिन बाद ही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होना है।

पहले तीन वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, रुतुराज गायकवाड, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव।

आखिरी दो वनडे मैचों के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बरार, रुतुराज गायकवाड, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

आखिरी दो वनडे मैचों के लिए स्क्वाड में चार बदलाव किए गए हैं। जिसमें कप्तान शुभमन गिल के अलावा केएल राहुल प्रसिद्ध कृष्णा और अंशुल कंबोज इन दो मैचों का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं उनकी जगह पर कुमार कुशाग्र यश ठाकुर तिलक वर्मा और औकिब नबी को शामिल किया गया है।

ये भी देखे: ऑस्ट्रेलिया ने वनडे स्क्वाड का एलान किया, मार्नस लाबुशेन समेत 5 खिलाड़ी बाहर

You may also like