ऑस्ट्रेलिया ने वनडे स्क्वाड का एलान किया, मार्नस लाबुशेन समेत 5 खिलाड़ी बाहर

by Manu
मार्नस लाबुशेन

चंडीगढ़, 01 सितंबर 2026: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अगली वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड का एलान कर दिया है। कंगारू टीम बहुत जल्द अफ्रीकी दौरे पर जाने वाली है जहां पहले उसे जिम्बाब्वे और फिर दक्षिण अफ्रीका से भिड़ना है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी वनडे टीम से एक या 2 नहीं बल्कि एकसाथ 5 खिलाड़ियों को बाहर कर दिया है। मार्नस लाबुशेन को भी खराब फॉर्म से जूझने का खामियाजा भुगतना पड़ा है।

2027 वनडे वर्ल्ड कप में लगभग एक साल का समय बचा है ऐसे में लाबुशेन का बाहर होना किसी बड़े झटके से कम नहीं है। ऑस्ट्रेलियाई टीम हाल ही में पाकिस्तान और बांग्लादेश से वनडे सीरीज हारकर आ रही है। इसलिए अचानक 5 खिलाड़ियों की टीम से छुट्टी कर दी गई है। यह भी बता दें कि पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क केवल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में खेलेंगे।

जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज की टीम में मार्नस लाबुशेन, मैट शॉर्ट, बेन ड्वारशुईस, लियाम स्कॉट और टॉड मर्फी का नाम शामिल नहीं है। इन सभी 5 खिलाड़ियों का ऑस्ट्रेलिया टीम से पत्ता साफ हो गया है। वहीं डोमेस्टिक क्रिकेट में विक्टोरिया के लिए खेलने वाले ओली पीक को चांस मिला है और जोएल डेविस भी मौके को भुनाने का प्रयास करेंगे। मिचेल मार्श से लेकर पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क जैसे सीनियर खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा हैं।

ऑस्ट्रेलिया टीम के चीफ सेलेक्टर जॉर्ज बेली का कहना है कि जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका का दौरा अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के नजरिए से बहुत महत्वपूर्ण होगा। बताते चलें कि अगले साल वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड

मिचेल मार्श, पैट कमिंस (केवल साउथ अफ्रीका में खेलेंगे), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कॉनोली, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिश, स्पेंसर जॉनसन, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, बिली स्टैनलेक, मिचेल स्टार्क (केवल साउथ अफ्रीका में खेलेंगे), एडम जैम्पा

ये भी देखे: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को बड़ा झटका, तीन प्रमुख खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका सीरीज से बाहर

You may also like