चंडीगढ़, 27 अप्रैल 2026: Ladakh New Districts: लद्दाख में पांच नए जिलों के गठन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। लीफ्टिनेंट गवर्नर विनय कुमार सक्सेना ने खुद इसकी जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर दी। उन्होंने लिखा कि लद्दाख के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने पांच नए जिलों के गठन की अधिसूचना को मंजूरी दे दी है, जिससे लद्दाख की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है।
ये हैं पांच नए जिले
– नुब्रा
– शाम
– चांगथांग
– ज़ांस्कर
– द्रास
इन पांच नए जिलों के गठन के साथ अब लद्दाख में दो के बजाय कुल सात जिले हो गए हैं।
एलजी सक्सेना ने कहा कि यह फैसला माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित और समृद्ध लद्दाख के विजन के अनुरूप है। गृह मंत्रालय ने अगस्त 2024 में गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में इस प्रस्ताव को पहले ही मंजूरी दे दी थी।
ये भी देखे: केंद्र ने लद्दाख LG की वित्तीय शक्तियां छीनीं, अब MHA देगा 100 करोड़ तक के प्रोजेक्ट्स की मंजूरी