देश में भीषण गर्मी का कहर, राजस्थान-यूपी-महाराष्ट्र में 46°C पार, 7 शहरों में लू का प्रकोप

by Manu
SUMMER

चंडीगढ़, 27 अप्रैल 2026: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के सात शहरों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया।

महाराष्ट्र का अकोला देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां पारा 46.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अमरावती में 46.8 डिग्री, बांदा में 46.6 डिग्री, जबकि वर्धा और बाड़मेर में 46.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जैसलमेर और यवतमाल में भी 46 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इन सभी शहरों में हीटवेव की चपेट साफ दिख रही है।

उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप और भी तेज है। राज्य के 60 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश में खजुराहो में पहली बार इस मौसम में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इंदौर और भोपाल में पारा 43 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

उत्तराखंड के देहरादून में गर्मी को देखते हुए 12वीं कक्षा तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

बिहार में भी गर्मी ने अपना रंग दिखाया। राज्य के 8 जिलों में रविवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। यहां गर्मी से दो लोगों की मौत की खबर है। नेपाल बॉर्डर से सटे जिलों में अचानक आई आंधी और बिजली गिरने से 5 लोगों की जान चली गई।

ये भी देखे: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 30 जिलों में लू का अलर्ट, प्रयागराज में पारा 44.4 डिग्री पहुंचा

You may also like