3
पानीपत, 9 जून 2026: पानीपत में मंगलवार सुबह करीब 5 बजे NIA की टीम ने किशनपुरा कॉलोनी में दवा व्यापारी के घर पर रेड की। NIA ने व्यापारी से करीब दो घंटे तक पूछताछ की।
सूत्रों के अनुसार, व्यापारी के बैंक खाते में करीब आठ महीने पहले एक संदिग्ध ट्रांजेक्शन हुआ था, जिसके तार किसी गिरोह से जुड़े बताए जा रहे हैं। NIA की टीम ने इसी मामले में पूछताछ की।
पूछताछ के बाद टीम सुबह 8 बजे वापस लौट गई। टीम ने व्यापारी के बैंक खाते और UPI की डिटेल अपने साथ ले गई है।
हालांकि, NIA की टीम किस मामले की जांच के सिलसिले में छापा मार रही थी, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
ये भी देखे: BREAKING: NIA ने कश्मीर में लाल किला ब्लास्ट मामले में 9 ठिकानों पर की छापेमारी