1
चंडीगढ़, 04 सितंबर 2026: नेपाल में भोटेकोशी बाढ़ की तबाही के 10 दिन बाद भी 5,300 से ज्यादा लोग लापता हैं। अब तक 1,259 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि राहत और बचाव दलों ने 12,038 लोगों को सुरक्षित निकाला है।
संकट के बीच भारत ने भी नेपाल के लिए राहत सामग्री की एक और खेप भेजी है। गुरुवार रात दो सी-130जे विमानों से 21.5 टन मानवीय सहायता काठमांडू पहुंची।
नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) के मुताबिक बाढ़ प्रभावित इलाकों में 21,402 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। ये टीमें खोज बचाव राहत वितरण और बरामद शवों के प्रबंधन में लगी हैं।
ये भी देखे: नेपाल बाढ़: त्रासदी से हुए मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, 4247 लोग लापता