बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हमला, BLA का दावा- 25 जवानों को किया ढेर

by Manu
BLA blast

बलूचिस्तान, 04 सितंबर 2026: बलूचिस्तान में गुरुवार को पाकिस्तानी सेना के एक काफिले पर बड़ा हमला हुआ। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इसकी जिम्मेदारी ली है। बीएलए ने दावा किया कि उनके लड़ाकों ने इस हमले में पाकिस्तानी सेना के 25 जवानों को मार गिराया। उन्होंने सेना की दो गाड़ियों में आग भी लगा दी।

द बलूचिस्तान पोस्ट के अनुसार बीएलए प्रवक्ता ने बताया कि उनके लड़ाकों ने जियारत क्रॉस पर सेना के काफिले को निशाना बनाया। उन्होंने गाड़ियों पर हमला किया और उनमें से दो को नष्ट कर दिया। इनमें सेना का एक ट्रक भी शामिल था।

ये भी देखे: BLA ने पाकिस्तान सेना पर 7 हमलों की जिम्मेदारी ली, गैस पाइपलाइन उड़ाने का भी दावा

You may also like