Fire: दिल्ली के तुगलकाबाद में बिल्डिंग में लगी भीषण आग, तीन लोगों की मौत

by Manu
तुगलकाबाद आग

दिल्ली, 12 जून 2026: दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में गुरुवार देर रात एक पांच मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक युवक और दो महिलाएं शामिल हैं।

आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने छत का ताला काटकर छह लोगों को बचाया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार आग पार्किंग में खड़ी गाड़ियों से शुरू हुई और धीरे-धीरे पूरी इमारत में फैल गई। तारा अपार्टमेंट के पास गली नंबर 1 में स्थित इस इमारत में आग की सूचना रात 2:35 बजे मिली थी। फायर फाइटर्स ने सुबह 3:45 बजे तक आग पर काबू पा लिया।

एक स्थानीय ने बताया कि आग लगते ही ग्राउंड फ्लोर पर खड़ी गाड़ियों में एक के बाद एक धमाके हो रहे थे। उन्होंने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। पीछे की तरफ से लोगों को बचाने के लिए साड़ियों का सहारा लिया और लड़कियों को निकालने के लिए सुरक्षा ग्रिल भी काटी गई।

बिल्डिंग में कुल 9 परिवार रहते हैं। घटना के समय करीब 20-22 लोग इमारत के अंदर थे। कुछ परिवार सदस्य उस समय बाहर गए हुए थे।

ये भी देखे: नोएडा के 28 मंजिला हाईराइज सोसाइटी में लगी आग, फ्लैट छोड़कर भागे लोग

You may also like