कोलकाता, 11 जून 2026: तृणमूल कांग्रेस में आंतरिक कलह अब खुलकर सामने आ गई है। पार्टी सांसद कल्याण बनर्जी ने गुरुवार को साफ कहा कि ममता बनर्जी को तय करना होगा कि वे उनके साथ हैं या अभिषेक बनर्जी के साथ।
फर्जी हस्ताक्षर मामले से अपना नाम हटाए जाने के बाद कल्याण बनर्जी ने नाराजगी जताते हुए कहा, “मुझे आधी रात को बताया गया कि मेरा वकील बदल दिया गया है। यह मेरे साथ किया गया अपमान है।”
अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला करते हुए कल्याण बनर्जी ने कहा, “अभिषेक को सीनियर नेताओं का सम्मान करना नहीं आता। उन्होंने कभी मुझ पर भरोसा नहीं किया और आगे भी नहीं करेंगे। उनकी अहंकारी प्रवृत्ति की वजह से ही पार्टी बर्बाद हो रही है।”
इधर, टीएमसी के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने भी इस्तीफा दे दिया। पिछले चार दिनों में यह तीसरा राज्यसभा सांसद है जो ममता बनर्जी का साथ छोड़कर जा चुका है।
10 जून को सुष्मिता देव और 8 जून को सुखेंदु शेखर ने पार्टी और संसद की सदस्यता छोड़ दी थी।
अब तक तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा के 28 सांसदों में से 20 और राज्यसभा के 13 में से 3 यानी कुल 23 सांसद पार्टी से अलग हो चुके हैं। इसके अलावा बंगाल विधानसभा की 80 सीटों में से 58 टीएमसी विधायक भी विद्रोही गुट के साथ जा चुके हैं।
ये भी देखे: फेक सिग्नेचर मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को तीन हफ्ते की राहत दी, गिरफ्तारी पर रोक