33
चंडीगढ़, 10 अगस्त : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज अपनी आधिकारिक निवास पर शूटर और ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने पेरिस ओलंपिक खेलों में इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए मनु भाकर और उनके परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पेरिस में शूटिंग प्रतियोगिताओं में दो पदक जीतकर मनु ने पूरे देश का मान बढ़ाया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह निशानेबाज युवाओं के लिए आदर्श बनकर उभरी है और उसकी उपलब्धियां उभरते खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए नाम कमाने के लिए प्रेरित करेंगी।