दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता आज फतेहगढ़ साहिब पहुंचेंगी, नशा मुक्त यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगी

by Manu
रेखा गुप्ता

चंडीगढ़, 19 सितंबर 2026: पंजाब में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को पंजाब के फतेहगढ़ साहिब पहुंच रही हैं। उनका दौरा धार्मिक कार्यक्रम के साथ-साथ नशे के खिलाफ भाजपा के अभियान से जुड़ा है। पार्टी की ओर से शुरू की जा रही नशा मुक्त पंजाब यात्रा के दूसरे चरण को वह हरी झंडी दिखाएंगी।

रेखा गुप्ता के कार्यक्रम की शुरुआत सुबह गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप साहिब में दर्शन और छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह को श्रद्धांजलि देने से होगी। इसके बाद वह सरहिंद की पुरानी अनाज मंडी में नशे से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगी। यहां बातचीत के बाद वह नशा मुक्त पंजाब यात्रा को रवाना करेंगी।

रेखा गुप्ता का पंजाब दौरा ऐसे समय हो रहा है जब 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी कांग्रेस और भाजपा समेत विभिन्न दलों की गतिविधियां बढ़ रही हैं। आम आदमी पार्टी पंजाब में अपनी सरकार के कामकाज को लेकर चुनावी तैयारी कर रही है जबकि कांग्रेस भी संगठन और अभियान को सक्रिय कर रही है।

ये भी देखे: CM रेखा गुप्ता ने संदेश विहार में जन कल्याण शिविर का किया शुभारंभ, 42 जगहों पर लगे कैंप

You may also like