मैथिली ठाकुर ने पीली साड़ी-पाग पहन मैथिली भाषा में ली विधायक पद की शपथ

by Manu
मैथिली ठाकुर

पटना, 01 दिसंबर 2025: बिहार विधानसभा में अलीनगर से पहली बार भाजपा की टिकट पर जीतकर आईं मशहूर लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने पीली साड़ी और सिर पर पारंपरिक पाग पहनकर मैथिली भाषा में विधायक पद की शपथ ली।

सदन में जैसे ही उनका नंबर आया पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। मैथिली ठाकुर ने शांत स्वर में मैथिली में शपथ पढ़ी। उनकी पीली साड़ी और पाग देखते ही हर किसी की नजर उन पर टिक गई।

बिहार की सबसे कम उम्र की विधायकों में शुमार मैथिली ठाकुर ने शपथ के बाद कहा कि मैं अपने इलाके का तेजी से विकास करूंगी। युवाओं के सपनों को पंख दूंगी और मिथिलांचल की संस्कृति को और ऊंचा ले जाऊंगी।

ये भी देखे: Bihar Chunav 2025 Voting: 9 बजे तक 13.13% वोटिंग, सहरसा में सबसे ज्यादा मतदान

You may also like