चंडीगढ़, 02 दिसंबर 2025: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोईन अली ने IPL 2026 से दूरी बना ली है।उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग यानी PSL 2026 में खेलने का ऐलान कर दिया। KKR ने उन्हें रिटेन न करने के बाद मोईन ने सोमवार को सोशल मीडिया पर अपनी चॉइस साफ कर दी।
मोईन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि नई शुरुआत का सही वक्त आ गया। मैं PSL के नए दौर से जुड़ने को बेहद उत्साहित हूं। PSL ने टी20 क्रिकेट में जबरदस्त नाम कमाया है। वहां हर टीम में वर्ल्ड क्लास टैलेंट खेलता है। पाकिस्तान में खेलना हमेशा शानदार रहता। क्रिकेट का लेवल हाई होता है और दर्शकों का जुनून खिलाड़ियों को अपना बेस्ट देने पर मजबूर कर देता। मैं इसका हिस्सा बनूंगा और ढेर सारी यादें बनाऊंगा।
मोईन की IPL जर्नी 2018 से चली आ रही थी। उन्होंने RCB, CSK और KKR के लिए 73 मैच खेले। 1167 रन बनाए और 41 विकेट झटके। CSK के साथ 2021 और 2023 में दो IPL ट्रॉफियां भी जीतीं। 2025 सीजन में KKR के लिए सिर्फ छह मैच खेले। फिर फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया।
ये भी देखे: IPL 2026 Trade Deal: शार्दुल ठाकुर फिर MI के हो गए, LSG से 2 करोड़ में हुआ ट्रेड