चंडीगढ़, 11 जून 2026: हरियाणा सरकार ने आतंकवाद से जुड़े मामलों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए राज्य में एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) का गठन कर दिया है। गृह विभाग ने बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी।
राज्यपाल की मंजूरी के बाद अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) के अंतर्गत एक विशेष एजेंसी के रूप में एटीएस बनाई गई है। यह इकाई आतंकवाद से संबंधित सभी मामलों की जांच करेगी और उनका निपटारा करेगी।
एटीएस का नेतृत्व पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) रैंक या उससे ऊपर के अधिकारी करेंगे। यह अधिकारी सीआईडी प्रमुख के माध्यम से पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को रिपोर्ट देगा।
सरकार ने एटीएस का मुख्यालय पंचकूला में स्थापित करने का फैसला किया है।
गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि नई एजेंसी से राज्य की आतंकवाद विरोधी क्षमता मजबूत होगी और सुरक्षा चुनौतियों से बेहतर तरीके से निपटा जा सकेगा।
इसके अलावा हरियाणा सरकार ने पंचकूला और गुरुग्राम में दो ATS पुलिस थानों का भी गठन करेगी।
ये भी देखे: गुजरात ATS ने कच्छ में 500 करोड़ की कोकीन पकड़ी, एक विदेशी नागरिक गिरफ्तार