कैथल, 17 अप्रैल 2025: कैथल के बरोट गांव में घरेलू कलह और नशे की वजह से दोहरा हत्याकांड हो गया है। शराब के नशे में 26 वर्षीय युवक ने पहले 22 वर्षीय पत्नी के सिर पर ईंटों से वार कर उसकी हत्या कर दी है। इसके बाद भी उसका गुस्सा शांत न हुआ तो उसने अपने महज आठ माह के बच्चे का गला भी दबा डाला था।
पुलिस के अनुसार
पुलिस के मुताबिक पत्नी की मौत मौके पर और बच्चे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। मृतका केे भाई सागर शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार बरोट गांव निवासी अजय की शादी चार साल पहले ही सुदेश के साथ हुई थी। उनके आठ वर्षीय बच्चे का नाम सिमरत था। ढांड थाने में आरोपी के खिलाफ मृतका के भाई सागर ने शिकायत दी है। धौंस गांव निवासी सागर ने बताया कि अजय की शादी चार साल पहले सुदेश के साथ हुई थी। सागर के मुताबिक, इन दोनों के बीच अक्सर छोटे-मोटे झगड़े होते रहते थे, लेकिन कभी बड़ी कहासुनी नहीं हुई।
मृतिका के भाई के अनुसार
सागर के मुताबिक करीब आठ महीने पहले सुदेश ने बेटे को जन्म दिया। तब से तो सब कुछ ठीक चल रहा था। सागर ने बताया कि उसे मिली जानकारी के अनुसार अजय अपनी पत्नी और बच्चे के साथ अलग रहता था। बुधवार की सुबह पता नहीं दोनों के बीच क्या झगड़ा हुआ, जिसमें अजय ने सुदेश पर ईंट से हमला कर दिया। सागर के अनुसार, अजय यहीं नहीं रुका। उसने अपने आठ महीने के बच्चे का भी गला दबा डाला और फिर घर से भाग गया।
इस बीच पड़ोसियों ने जब चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी तो वे उसके घर पर पहुंचे। वहां देखा कि सुदेश लहूलुहान अवस्था में थी। इसके बाद पड़ोसियों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी थी। सागर ने बताया कि वे सुदेश और उसके बच्चे सिमरत को अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही सुदेश की सांसें अटक गईं थी। कौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने सुदेश को मृत घोषित कर दिया था। वहीं बच्चे को कैथल के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गयादोपहर के समय उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। लेकिन इलाज के दौरान उसने भी करीब छह घंटे बाद दम तोड़ दिया। अब उनका वीरवार को पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।
पुलिस अभी मामले की जाँच करके अपराधी की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें: मेरठ में दिल दहलाने वाली वारदात: पति की हत्या कर सांप से छिपाई साजिश