हरियाणा कैबिनेट की बैठक 3 नवंबर को, निवेश प्रस्तावों पर चर्चा संभव

by Manu
हरियाणा कैबिनेट

चंडीगढ़, 30 अक्टूबर 2026: हरियाणा सरकार ने 3 नवंबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में यह बैठक हरियाणा सिविल सचिवालय की चौथी मंजिल पर होगी। इसमें पूरी कैबिनेट के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बैठक को लेकर आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया है हालांकि एजेंडा अभी जारी नहीं हुआ है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हालिया गुजरात दौरे के बाद कैबिनेट बैठक में निवेश से जुड़ा प्रस्ताव आने की संभावना जताई जा रही है। गुजरात में निवेशकों के साथ हुई बैठकों के दौरान कुल 25 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावों से जुड़े एमओयू साइन किए गए हैं। इनमें एग्रीकल्चर और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर के 1400 करोड़ और सेमीकंडक्टर क्षेत्र के 2900 करोड़ रुपए के प्रस्ताव शामिल हैं।

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 5 नवंबर को हरियाणा दौरे पर आ रहे हैं। ऐसे में कैबिनेट बैठक को उनके दौरे के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। हालांकि बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा होगी इसकी आधिकारिक जानकारी एजेंडा जारी होने के बाद ही मिलेगी।

सरकार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के गुजरात दौरे के दौरान बुधवार को गांधीनगर में निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठक हुई। इसमें 25 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावों से जुड़े एमओयू साइन किए गए। इनमें एग्रीकल्चर और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में 1400 करोड़ तथा सेमीकंडक्टर क्षेत्र में 2900 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव शामिल हैं। इससे पहले दौरे के पहले दिन भी निवेशकों के साथ 12 हजार करोड़ रुपए के एमओयू साइन किए गए थे।

ये भी देखे: पटियाला के राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब में दो-दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

You may also like