लंदन, 31 जुलाई 2026: जो रूट को इंग्लैंड क्रिकेट टीम का नया टेस्ट कप्तान बनाया गया है। वे हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले बेन स्टोक्स की जगह लेंगे। साथ ही स्टीफन फ्लेमिंग को इंग्लैंड का नया टेस्ट कोच नियुक्त किया गया है।
कप्तान के रूप में रूट का पहला असाइनमेंट 19 अगस्त से लीड्स में शुरू होने वाली पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज होगी।
रूट इससे पहले 13 फरवरी 2017 से 15 अप्रैल 2022 तक 64 मैचों में इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कप्तानी कर चुके हैं। करीब पांच साल के कार्यकाल के बाद उन्होंने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था।
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के लिए पिछले कुछ महीने काफी उथल-पुथल भरे रहे। चेल्सी में सीरीज के पहले मैच के बाद देर रात शराब पीने और नाइटक्लब विवाद के कारण स्टोक्स को निलंबन का सामना करना पड़ा था। इसी विवाद के बाद स्टोक्स ने इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया।
51 वर्षीय स्टीफन फ्लेमिंग दुनिया के सबसे सफल क्रिकेट कोचों में गिने जाते हैं। उनकी कोचिंग में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता। वे साउथ अफ्रीका की SA20 लीग और अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट में भी CSK की सिस्टर फ्रैंचाइजी के कोच रह चुके हैं।
इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट से भी उनका पुराना नाता रहा है। खिलाड़ी के तौर पर वे मिडलसेक्स, यॉर्कशायर और नॉटिंघमशायर के लिए खेले। ‘द हंड्रेड’ में सदर्न ब्रेव के हेड कोच भी रहे हैं।
ये भी देखे: शुभमन गिल पहुंचे वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचे, जो रूट फिर बने टेस्ट बल्लेबाजी के नंबर-1