JLPL ने GMADA को भेजा 5 करोड़ का कानूनी नोटिस, डिफॉल्टर सूची से नाम हटाने की मांग

by Manu
GMADA

मोहाली, 20 जून 2026: रियल एस्टेट कंपनी जनता लैंड प्रमोटर्स लिमिटेड (JLPL) ने ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) को 5 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेजा है। कंपनी का आरोप है कि अदालत में मामला लंबित होने और स्टे ऑर्डर के बावजूद GMADA ने उसका नाम डिफॉल्टरों की सूची में शामिल कर दिया। इससे कंपनी की छवि को नुकसान पहुंचा है।

नोटिस में GMADA के मुख्य प्रशासक से मांग की गई है कि कंपनी का नाम डिफॉल्टर सूची से तुरंत हटाया जाए और सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जाए। अगर तीन दिन के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो कंपनी आगे कानूनी कदम उठाएगी।

मोहाली से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह, जो JLPL से जुड़े हैं, ने कहा कि मामला अदालत में विचाराधीन है और कंपनी को कोर्ट से राहत मिली हुई है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब अदालत से स्टे है तो GMADA ने कंपनी का नाम डिफॉल्टर सूची में कैसे शामिल कर दिया।

कुलवंत सिंह ने कहा, “मामला अदालत में लंबित है और हमें स्टे मिला हुआ है। इसके बावजूद नाम डिफॉल्टर सूची में डालना समझ से परे है।”

ये भी देखे: पंजाब में होगी 5,450 करोड़ रुपये की संपत्तियों की नीलामी, गमाडा की ओर से ई-ऑक्शन की प्रक्रिया शुरू

You may also like