वाराणसी में CNG पंप पर लगी आग, लपटें 40 फीट ऊंची उठीं, लोग जान बचाकर भागे

by Manu
वाराणसी आग

वाराणसी, 20 जून 2026: शुक्रवार रात 9:20 बजे वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर करखियाव गांव के पास स्थित एक CNG पंप में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि लपटें 40 फीट तक उठने लगीं।

हादसा उस समय हुआ जब एक गाड़ी में CNG भरी जा रही थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे पंप में फैल गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी जान बचाकर भागे।

शुरुआती जानकारी के अनुसार गैस लीक और गाड़ी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

सिलेंडर फटने की आशंका को देखते हुए पंप और आसपास के 200 मीटर के क्षेत्र को खाली करा लिया गया। कर्मचारियों और खड़ी गाड़ियों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया। आग पर काबू पाने में देर रात 2 बजे तक का समय लगा।

ये भी देखे: काशी पहुंचे मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव, एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन का आगाज

You may also like