IPL 2026 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स vs मुंबई इंडियंस, KKR के लिए करो या मारो

by Manu
KKR vs MI

कोलकाता, 20 मई 2026: IPL 2026 का 65वां मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच है। मैच ईडन गार्डन्स में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स को आज हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। टीम 12 मैचों में 11 पॉइंट्स के साथ आठवें स्थान पर है। वहीं मुंबई इंडियंस पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। मुंबई के 12 मैचों में 8 पॉइंट्स हैं और वह नौवें स्थान पर है।

दोनों टीमों के बीच अब तक 36 मैच खेले गए हैं। कोलकाता ने 11 मैच जीते हैं जबकि मुंबई ने 25 मैच अपने नाम किए हैं। इस सीजन का पहला मुकाबला मुंबई ने जीता था।

कोलकाता अगर आज मैच जीत भी जाती है तो भी उसकी किस्मत पंजाब किंग्स के हाथों में रहेगी। बेंगलुरु, गुजरात और हैदराबाद ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब सिर्फ एक जगह बची है, जिसके लिए पांच टीमें रेस में हैं।

फिन एलन ने ओपनिंग में शानदार वापसी की है। उन्होंने हाल के मैचों में एक शतक और 35 गेंदों में 93 रन की पारी खेली है। अंगकृष रघुवंशी और उप-कप्तान रिंकू सिंह मध्यक्रम को मजबूती दे रहे हैं। रघुवंशी इस समय टीम के टॉप रन स्कोरर हैं।

ये भी देखे: SRH vs KKR: हेनरिक क्लासेन का 37 गेंदों में रिकार्ड शतक, KKR पर जीत के साथ सीजन का अंत

You may also like