एशियन गेम्स में भारत-जापान का पहला इंटरनेशनल क्रिकेट मैच आज, सुबह 10:30 बजे से मुकाबला

by Manu
एशियन गेम्स में भारत-जापान

आईची, 18 सितंबर 2026: भारत और जापान के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट का पहला मुकाबला जापान के आईची में खेला जाएगा। एशियन गेम्स का यह क्वार्टर फाइनल मुकाबला कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। भारत डिफेंडिंग चैंपियन है। टीम ने 2023 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। टीम आठवीं बार विमेंस एशिया कप जीतकर यहां पहुंची है।

भारतीय टीम हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में खेलेंगी। वहीं मेजबान जापान की कमान माई यानागिदा के हाथों में होगी। एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली शेफाली वर्मा इस साल टीम की टॉप रन स्कोरर भी हैं। उन्होंने 2026 में 21 टी-20 मैचों में 675 रन बनाए हैं।

वहीं गेंदबाजी में श्री चरणी ने इस साल 20 मैचों में 39 विकेट लिए हैं। उनकी इकोनॉमी 6.10 रही है। 16 साल की अयाका काटो-स्टैफोर्ड ने इस साल बॉलिंग और बैटिंग दोनों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने पांच टी-20 मैचों में टीम के लिए सबसे ज्यादा 223 रन बनाए हैं। साथ ही उन्होंने आठ विकेट लिए हैं। उनकी इकोनॉमी 4.22 रही है।

एशियन गेम्स की विमेंस क्रिकेट प्रतियोगिता में ग्रुप स्टेज नहीं है। आठ टीमों के टूर्नामेंट में मुकाबले सीधे क्वार्टर फाइनल से शुरू हो रहे हैं। बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क की हाइब्रिड पिच पर अच्छा बाउंस मिलने की उम्मीद है। करीब 65 मीटर की बाउंड्री के कारण बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने के मौके मिलेंगे।

आईची में तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मैच के दौरान बारिश की संभावना करीब 10 प्रतिशत है। हालांकि इसी मैदान पर बांग्लादेश-चीन का क्वार्टर फाइनल मैच बारिश के कारण रद्द हो चुका है।

ये भी देखे: भारत ने तीसरे टी-20 में अफगानिस्तान को 127 रन से हराया, अभिषेक शर्मा बने सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय

You may also like