भारत ने ओमान तट पर जहाजों पर हमलों को लेकर अमेरिकी राजनयिक को किया तलब

by Manu
US attack on Vessel

नई दिल्ली, 12 जून 2026: ओमान के तट के पास व्यावसायिक जहाजों पर लगातार हो रहे हमलों को लेकर विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को अमेरिकी मिशन के कार्यवाहक प्रमुख जेसन मीक्स को तलब किया और इन हमलों के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया।

बताते चलें कि गुरुवार को एक और व्यापारिक जहाज पर हमला किया गया, जिसमें 20 भारतीय चालक दल के सदस्य सवार थे। भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई है।

विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव ने अमेरिकी दूत को बुलाकर भारत की सख्त आपत्ति दर्ज कराई। यह दूसरी बार है जब भारत ने इस मुद्दे पर अमेरिकी मिशन को तलब किया है।

इस बीच एक और दुखद खबर आई है। पहले हुए एक हमले में लापता तीन भारतीय नाविकों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हो गई है।

भारत ने साफ कहा है कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर निर्दोष नाविकों और जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। ऐसे हमलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी देखे: ओमान तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज MT जलवीर पर हमला, तीन दिनों में तीसरा हमला

You may also like