ओमान तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज MT जलवीर पर हमला, तीन दिनों में तीसरा हमला

by Manu
MT जलवीर

चंडीगढ़, 11 जून 2026: ओमान के तट के पास गुरुवार को भारतीय क्रू वाले जहाज MT जलवीर पर हमला हो गया। हमले के बाद जहाज में आग लग गई। हमला किसने किया, इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

घटना के बाद भारतीय दूतावास ने कहा कि वह स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और पूरे मामले पर नजर रखे हुए है।

इससे एक दिन पहले बुधवार को होर्मुज स्ट्रेट के पास तेल टैंकर MT सेत्तेबेल्लो पर अमेरिकी हमले में 3 भारतीयों की मौत हो गई थी। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अब तक दो भारतीयों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

अमेरिकी सेना का दावा है कि MT सेत्तेबेल्लो ईरानी तेल ले जा रहा था। चेतावनियों की अनदेखी करने के बाद उस पर हमला किया गया।

ये भी देखे: अमेरिका ने ईरान के तेहरान समेत कई शहरों पर किया हमला, ईरान ने फिर होर्मुज बंद किया

You may also like