एशिया कप 2025 से पहले भारत को झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर

by Manu
ऋषभ पंत

चंडीगढ़, 08 अगस्त 2025: एशिया कप 2025 की शुरुआत में अब सिर्फ एक महीने का समय बचा है। यह टूर्नामेंट 9 से 28 सितंबर तक यूएई में खेला जाएगा, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत पैर की चोट के कारण एशिया कप से बाहर हो गए हैं। इतना ही नहीं, वह इसके बाद अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज में भी शायद हिस्सा न ले पाएं।

ऋषभ पंत को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट मैच के दौरान चोट लगी थी। क्रिस वोक्स की एक गेंद उनके दाएं पैर के जूते पर लगी, जब वह रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश कर रहे थे। चोट लगने के बाद वह पहले दिन मैदान से बाहर चले गए थे। स्कैन में पता चला कि उनके पैर की उंगली में फ्रैक्चर है। इसके बावजूद, पंत ने हिम्मत दिखाते हुए दूसरी पारी में बल्लेबाजी की और 54 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

हालांकि, चोट की गंभीरता के कारण वह पांचवें टेस्ट में नहीं खेल सके। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पंत को ठीक होने में कम से कम छह हफ्ते लगेंगे, जिसके चलते वह एशिया कप और संभवतः वेस्टइंडीज सीरीज से बाहर रहेंगे।

ये भी देखे: शुभमन गिल को ICC प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नामांकन, स्टोक्स और मुल्डर से होगी टक्कर

You may also like