भारत-श्रीलंका वॉर्मअप मैच, श्रीलंका-XI ने पहले दिन बनाए 8 विकेट पर 363 रन

by Manu
भारत-श्रीलंका वॉर्मअप मैच

कोलंबो, 08 अगस्त 2026: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले खेले जा रहे तीन दिवसीय वॉर्मअप मैच में श्रीलंका-XI ने पहले दिन 8 विकेट पर 363 रन बनाए।

कोलंबो के नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम के लिए निशान मदुष्का (66), रविंदु रसान्था (71) और कप्तान सोनल दिनुशा (52) ने अर्धशतक लगाए।

दिन का खेल खत्म होने तक केशरा नुवांथा (9) और दिलुम सुदीरा (1) क्रीज पर मौजूद थे।

भारतीय गेंदबाजों में रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार ने दो-दो विकेट लिए जबकि गुरनूर बरार को एक विकेट मिला। पहला विकेट रनआउट के रूप में गिरा।

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल इस मुकाबले में नहीं उतरे। BCCI के मुताबिक गुरुवार के अभ्यास सत्र में उनके दाएं हाथ की उंगली में चोट लग गई थी। एहतियात के तौर पर उन्हें आराम दिया गया और उनकी जगह केएल राहुल ने टीम की कप्तानी संभाली।

ये भी देखे: शुभमन गिल श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास मैच से बाहर, केएल राहुल को मिली कप्तानी

You may also like