पटना में मानव तस्करी पर पूर्वी जोन सम्मेलन, सीएम सम्राट चौधरी रहे मौजूद

by Manu
सम्राट चौधरी

पटना, 08 अगस्त 2026: पटना के बापू सभागार में शनिवार को मानव तस्करी को लेकर पूर्वी जोन का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बिहार के साथ झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मानव तस्करी की रोकथाम, पीड़ितों के पुनर्वास और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय पर चर्चा करना रहा।

सम्मेलन में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस ए. अमानुल्लाह, पटना हाईकोर्ट के जस्टिस राजीव रंजन प्रसाद, गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, बिहार के DGP समेत न्यायपालिका और पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी देखे: बिहार म्यूजियम स्थापना दिवस: सीएम सम्राट चौधरी ने किया तीन प्रदर्शनियों का उद्घाटन

You may also like