मुंबई, 25 सितंबर 2026: फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर आई है। जाने-माने एक्टर मुश्ताक खान ने 75 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें आईसीयू में रखा गया। गुरुवार शाम को उन्होंने आखिरी सांस ली।
मुश्ताक खान कैंसर से जूझ रहे थे। करीब पांच साल पहले उन्हें कैंसर का पता चला था। हाल ही में बीमारी दोबारा लौट आई थी। इसके बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई। वे पिछले 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।
मुश्ताक खान हिंदी सिनेमा में एक जाना-पहचाना चेहरा थे। वे अपने सपोर्टिंग रोल और कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते थे। उन्होंने कई दशकों के करियर में फिल्मों टेलीविजन और मंच पर काम किया।
उन्होंने हम हैं राही प्यार के राजा गदर एक प्रेम कथा जोड़ी नंबर 1 मुझसे शादी करोगी वेलकम वांटेड ओह माय गॉड स्त्री गदर 2 और स्त्री 2 जैसी फिल्मों में अभिनय किया। अपनी शानदार एक्टिंग से उन्होंने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई थी।
ये भी देखे: शरत सक्सेना की सेहत को लेकर फैंस चिंतित, सर्जरी से पहले शेयर की MRI तस्वीरें