4
नई दिल्ली, 4 जून 2026: मालवीय नगर अग्निकांड मामले में होटल ‘फ्लोरिश स्टेज’ के मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार किया है। साकेत कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी भानु प्रताप सिंह की अदालत ने उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
सुनवाई के दौरान पुलिस ने चार दिन की कस्टडी की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। होटल का मैनेजर जय मिश्रा अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए उपराज्यपाल ने पूरे अग्निकांड की मजिस्ट्रेटीय जांच के आदेश दे दिए हैं।
दिल्ली सरकार ने भी घटना की तह तक पहुंचने और जवाबदेही तय करने के लिए एक संयुक्त समिति गठित की है। यह समिति तय समयसीमा के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
ये भी देखे: Delhi Fire: दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्टोरेंट में लगी आग, 12 से ज्यादा लोगों की मौत