नई दिल्ली, 11 जुलाई 2026: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक, परीक्षा घोटाले और बेरोजगारी के खिलाफ चल रहे युवाओं के प्रदर्शन में पंजाबी सिंगर काका पहुंचे।
मंच पर पहुंचते ही काका का तालियों से जोरदार स्वागत किया गया। भीड़ ने उनके मशहूर गाने ‘बग्गे-बग्गे बिल्ले-बिल्ले’ की फरमाइश की। इस पर काका ने कहा, “कमेंट्स में बोल देना, वो आ जाएंगे। अरे बग्गे-बिल्ले की बात मत करो, आज माहौल कुछ और है।”
काका ने कहा कि वह ज्यादातर पंजाबी गाने लिखते हैं, लेकिन आज के माहौल को देखते हुए कुछ अलग पेश करना चाहते थे। उन्होंने सिस्टम, सत्ता, चापलूसी और मीडिया पर तीखा तंज कसा।
सिस्टम पर कसा तंज
“रोज रुपये वांगु डॉलर अगे गिर जांदी,
चापलूसियां ना कहिए तां दस फिर की कहिए।
तारीफ तेरी विच खबरां सारियां झूठियां लिखदा ए,
ऐसे करके आपां कोई अखबार नहीं लैंदे।
हाले मैं चिट्टे खाकी रंग तो बचके चल रिहा हां,
एह बंदे बंदा खा जांदे, डकार नहीं लैंदे।”
ये भी देखे: कॉकरोच जनता पार्टी का NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो के नारे