हरियाणा विधान सभा चुनाव : कांग्रेस व भाजपा में कांटे की टक्कर

by TheUnmuteHindi
हरियाणा विधान सभा चुनाव : कांग्रेस व भाजपा में कांटे की टक्कर

हरियाणा, 8 अक्तूबर : हरियाणा विधानसभा चुनाव में आज शुरू हुई वोटिंग को लेकर लोगों तथा नेताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार राज्य की 90 के रुझानों में कांग्रेस 39, भाजपा 45 व अन्य तीन सीटों पर आगे हैं। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस भाजपा में कांटे की टक्कर चल रही है। शुरुआती रुझानों में सीएम नायब सिंह सैनी कुरूक्षेत्र जिले के लाडवा सीट से आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा रोहतक जिले के गढ़ी सांपला-किलोई निर्वाचन क्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे हैं। पंचकूला जिले में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता पीछे चल रहे हैं। अंबाला कैंट से भाजपा नेता व पूर्व मंत्री अनिल विज पीछे चल रहे हैं। जुलाना से कांग्रेस की विनेश फोगाट पीछे चल रही हैं। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को भरोसा है कि वह लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए सत्ता बरकरार रखने में कामयाब होगी, वहीं एग्जिट पोल के अनुमान से उत्साहित विपक्षी दल कांग्रेस भी 10 साल बाद सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है। लेकिन अभी भी वोटिंग जारी है, जिसे लेकर आंकड़ें ऊपर नीचे हो रहे हैं।

You may also like